शिमला में नाग मंदिर में आग: चार मंजिला नवनिर्मित भवन जलकर हुआ खाक
अप्रैल में होनी थी प्रतिष्ठा
शिमला : शिमला के उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में स्थित नवनिर्मित नाग मंदिर में रविवार शाम करीब 7:00 बजे अचानक आग लग गई। चार मंजिला यह नाग मंदिर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मंदिर की प्रतिष्ठा अगले साल अप्रैल में होने वाली थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही आग लगी, ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन देखते ही देखते नाग मंदिर आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मंदिर कमेटी के अनुसार आग में करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान राज कुमार ने कहा कि आग अचानक लगी और अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
राज्य में भूस्खलन, बाढ़, हिमस्खलन, और सूखे जैसी आपदाओं से संबंधित जानकारी!
नाग मंदिर के चार मंजिला नवनिर्मित भवन का जल जाना स्थानीय समुदाय के लिए बड़ा झटका है।
