Home राज्यहिमाचल प्रदेश Power Cut Big Alert: कालाअंब में 12 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित, जनता से सहयोग की अपील

Power Cut Big Alert: कालाअंब में 12 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित, जनता से सहयोग की अपील

by Dainik Janvarta
0 comment

Power Cut: कालाअंब उपमंडल में 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित, जनता से सहयोग की अपील

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के उपमंडल कालाअंब में 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन कालाअंब (जोहड़ों) में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके चलते रविवार 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये है Power Cut की वजह

यह कार्य 132 केवी गिरी – कालाअंब लाइन, 132 केवी अंधेरी – कालाअंब लाइन के तहत होगा। रखरखाव कार्य के चलते कालाअंब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों और गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Power Cut: ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

प्रभावित क्षेत्रों में कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, नागल सकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, खैरी, जोहड़ों, ढाकावाला, भंडारीवाला, पालियों, कौलावाला भूड़, जंगलाभुड़, गुमटी, कोटला, मीरपुर और बर्मापापड़ी सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Power Cut: विभाग की जनता से सहयोग की अपील

विभाग ने आम जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही बताया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहा तो शटडाउन स्थगित किया जा सकता है। सहायक अभियंता (विद्युत) महेश चौधरी, उपमंडल कालाअंब ने जनता से सहयोग की अपेक्षा है ताकि आवश्यक रखरखाव कार्य सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें।

ये भी पढ़ें :
कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण पर सरकार ने मांगा Legal Opinion – Big Hope for 1200 Teachers | Dainik जनवार्ता

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जानकारी और सेवाओं के लिए

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.