Home योजनाएं नाहन में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर: पोषण माह के तहत 5 बच्चों और महिलाओं को मिला सम्मान

नाहन में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर: पोषण माह के तहत 5 बच्चों और महिलाओं को मिला सम्मान

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर में संतुलित आहार और अन्य योजनाओं की दी जानकारी

नाहन (सिरमौर), 09 अक्तूबर।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय नाहन के सौजन्य से डी.आर.डी.ए. हॉल नाहन में पोषण माह के अवसर पर एकदिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त जिला सिरमौर श्री एल. आर. वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पवन गर्ग ने पोषण अभियान, संतुलित आहार, स्थानीय खाद्य पदार्थों के सेवन और विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी जानकारी

आयुष विभाग की ओर से डॉ. दीक्षा ने पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्णा राठौर ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तार से चर्चा की।

बच्चों और महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत पाँच बच्चों को पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, दो बेटियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सम्मानित किया गया और दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी सम्पन्न की गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

जिला की सभी परियोजनाओं के बाल विकास अधिकारियों और उनकी टीमों को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त श्री एल. आर. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पोषण और स्वास्थ्य समाज की नींव हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जिला कार्यक्रम अधिकारी और पूरी टीम की सराहना की जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डी.आर.डी.ए. श्री विनय जी, जिला आयुष अधिकारी श्रीमती इंदु शर्मा, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला व ब्लॉक समन्वयक, बाल विकास परियोजना कार्यालय का स्टाफ, वृत पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Also Read :
कालाअंब बस अड्डा स्थानांतरण: Smart Move, ट्रैफिक जाम से मिलेगी Big Relief

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं, नीतियों और सेवाओं के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध है!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.