Home आस्था त्रिलोकपुर शक्तिपीठ : नवरात्र में 24,600 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, लाखों का चढ़ावा अर्पित

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ : नवरात्र में 24,600 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, लाखों का चढ़ावा अर्पित

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र की त्रयोदशी तिथि को उमड़ा आस्था का सैलाब

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि पर 24,600 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। वहीं शनिवार को द्वादशी के अवसर पर 7,800 श्रद्धालु त्रिलोकपुर शक्तिपीठ पहुंचे थे।

मंदिर न्यास की ओर से प्रातः मुख्य आरती के बाद कपाट खोले गए। रविवार को अवकाश होने की वजह से स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों की भीड़ जुटी। कई श्रद्धालु शनिवार रात को ही त्रिलोकपुर शक्तिपीठ पहुंच गए थे और मध्यरात्रि से ही कतारों में खड़े होकर माता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

मेला अधिकारी एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी दी कि रविवार को 24,600 और शनिवार को 7,800 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान रविवार को 10,08,800 रुपये नगदी चढ़ावे में चढ़ाए गए, जबकि शनिवार को 12,29,620 रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित हुई।

उन्होंने बताया कि नवरात्र मेला सम्पन्नता की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार को इसका विधिवत समापन कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :
शारदीय नवरात्रि पर भक्तिरस में डूबा कालाअंब, सामूहिक भगवती जागरण और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.