Home आस्था कालाअंब में भगवती जागरण : धार्मिक भजनों से सराबोर हुआ औद्योगिक क्षेत्र, भंडारे का भी हुआ आयोजन

कालाअंब में भगवती जागरण : धार्मिक भजनों से सराबोर हुआ औद्योगिक क्षेत्र, भंडारे का भी हुआ आयोजन

by Dainik Janvarta
0 comment

शारदीय नवरात्रि पर भक्तिरस में डूबा कालाअंब, सामूहिक भगवती जागरण और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को सामूहिक रूप से भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता के भजनों में भक्तिरस में डूबे रहे।

भगवती जागरण में माँ ज्वालामुखी जागरण ग्रुप लाहा (नारायणगढ़) के भजन गायक जय कुमार ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए श्रोताओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। देर रात तक चले इस भगवती जागरण में भक्तिमय वातावरण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। आयोजन समिति के सेवादार सदस्य पूर्ण शर्मा और सचिन गोयल ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि पर इलाकावासियों के सहयोग से भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति स्थापित करना है।

ये भी पढ़ें :
Shimla News : अध्यापिका ने किया Fake Attendance Scam, लोकेशन ट्रिक से पकड़ी गई, अब हुई सस्पेंड 3 अन्य को नोटिस जारी

माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व

इस अवसर पर करण चौहान, भानू अरोड़ा, नितिन गोयल, साहिल गर्ग, नीरज थापर और संदीप ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.