नालागढ़ में होटल से 7 लड़कियां रेस्क्यू, पुलिस ने होटल संचालक पर केस दर्ज
नालागढ़ (सोलन): हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सैणी माजरा स्थित एक होटल से सात लड़कियों को रेस्क्यू किया। पुलिस को होटल में जिस्मफरोशी के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने तत्काल छापेमारी की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल से 7 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। होटल संचालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लड़कियां पैसे लेकर ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही थीं, जबकि होटल मालिक इनसे मोटा पैसा कमाता था।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि सभी सातों लड़कियों को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्हें मंगलवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ धारा 370 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन लड़कियों को यहां तक कैसे लाया गया और इस धंधे में कौन-कौन शामिल है।
Leave a Reply