Home राज्य पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर मलबा गिरा, घंटों ठप रही आवाजाही

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर मलबा गिरा, घंटों ठप रही आवाजाही

by Sanjay Gupta
0 comment

NH-707 पर मलबा और चट्टानें गिरीं, पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग घंटों बंद

पांवटा साहिब/शिलाई।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (NH-707) रविवार सुबह घंटों बंद रहा। चीलोण के समीप पहाड़ी से मलबा और भारी-भरकम चट्टानें गिरने से सुबह करीब 5 बजे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन, निजी और सरकारी बसें फंसी रहीं। इस दौरान शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर: ऊना में 24 घंटे में 251 मिमी, 403 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कंपनी की ओर से सड़क बहाली का कार्य लगातार जारी है, लेकिन बीच-बीच में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों से एहतियात बरतने और मौसम सामान्य होने तक यात्रा टालने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.