Home राज्यहिमाचल प्रदेशमण्डी एनटीटी भर्ती में धांधली का आरोप: जयराम ठाकुर बोले- आउटसोर्स माफिया के इशारे पर चल रही सुक्खू सरकार

एनटीटी भर्ती में धांधली का आरोप: जयराम ठाकुर बोले- आउटसोर्स माफिया के इशारे पर चल रही सुक्खू सरकार

by Dainik Janvarta
0 comment

एनटीटी भर्ती में धांधली के आरोपों पर गरजे जयराम ठाकुर, कहा- कांग्रेस सरकार कर रही अपनों को बैकडोर से फायदा

संक्षेप सार :

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में एनटीटी की आउटसोर्स भर्ती में भारी धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुक्खू सरकार पर अपनों को बैकडोर से लाभ पहुंचाने और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया में खामियों का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर….

समाचार विस्तार :

मंडी। हिमाचल प्रदेश में एनटीटी (नर्सरी ट्रेन्ड टीचर) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एनटीटी की आउटसोर्स भर्ती में धांधलियों के समाचार लगातार सामने आ रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और सरकार अपने चहेते लोगों को बैकडोर से फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिर्फ अपने मित्र मंडली का भला करने के लिए जनादेश नहीं दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर ‘आउटसोर्स माफिया’ प्रदेश में सक्रिय है और संभावित भर्ती पदों का लालच देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली की जा रही है। ठाकुर ने कहा कि कई स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि पात्र अभ्यर्थियों को दरकिनार कर अपात्र लोगों को तैनात किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि वह इस मामले में तत्काल दखल दें और पूरे एनटीटी भर्ती प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाएं। जयराम ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी हाल में भर्ती प्रक्रिया में धांधली नहीं होने देगी और इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : *मुख्यमंत्री सुक्खू का किन्नौर दौरा: शोंगटोंग-करछम जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर* 

भाजपा इस बात को लेकर चिंतित है कि एक सुनियोजित तरीके से योग्य उम्मीदवारों का हक छीना जा रहा है, जो प्रदेश के भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है। ठाकुर ने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएं और लोकतांत्रिक माध्यमों से विरोध दर्ज कराएं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.