Advertisement

CM सुक्खू का बड़ा ब्यान: BJP सांसद हर्ष महाजन पर भ्रष्टाचार और वोट खरीदने के आरोप

सीएम सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- हर्ष महाजन ने वोट खरीदकर जीती राज्यसभा, भाजपा ने केस दबाए

समाचार विस्तार :

शिमला, 26 मई 2025 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक धमाका किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि हर्ष महाजन ने वोटरों को खरीदकर राज्यसभा की सीट जीती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हर्ष महाजन कांग्रेस में थे, तब भाजपा ने खुद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। जब वे कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन बने, तो भाजपा ने उनके खिलाफ जांच शुरू करवाई थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने पार्टी बदलकर भाजपा जॉइन की और राज्यसभा चुनाव सामने आया, वैसे ही उनके सारे केस वापस ले लिए गए। आखिर क्यों?”

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने साफ तौर पर अपने ही लगाए आरोपों को नजरअंदाज कर दिया और सत्ता के दवाब में केस हटाए गए। “जनता यह सब देख रही है और हिमाचल की जनता बहुत समझदार है। अब भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ चुका है।”

यह भी पढ़ें :  विमल नेगी केस में सख्त CM सुक्खू: CBI जांच को लेकर बड़ा बयान, BJP पर लगाए राजनीति के आरोप

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की सरकार हिमाचल में जनता और यहां के देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बनी है और यह जनता का वह विश्वास है जिसे खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से लोकतंत्र को ताक पर रखकर सत्ता के लिए सौदेबाज़ी कर रही है, वह चिंता का विषय है।