Home राज्यहरियाणाअम्बाला नारायणगढ़ में तिरंगा यात्रा: भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम, डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में निकली देशभक्ति की मिसाल

नारायणगढ़ में तिरंगा यात्रा: भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम, डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में निकली देशभक्ति की मिसाल

by Dainik Janvarta
0 comment

नारायणगढ़ में डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के साहस को किया सलाम

समाचार विस्तार :

नारायणगढ़, 18 मई – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए करारा पलटवार को सलाम करने के लिए नारायणगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन का नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। देशभक्ति के नारों से नारायणगढ़ की गलियाँ गूंज उठीं और चारों ओर राष्ट्र प्रेम का वातावरण बन गया। यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर संपन्न हुई।

यात्रा में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, कर्मचंद गोल्डी सैनी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. पवन सैनी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे देश को गर्व हुआ है। उन्होंने सेना को सलाम और समर्थन देने के लिए हर स्तर पर तिरंगा यात्राओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “जिस प्रकार से आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों और बहनों को निशाना बनाया, उसकी जवाबदेही हमारी सेना ने उनके घर में घुसकर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन में हमारी सेनाओं ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया।”

भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा ने भी इस यात्रा को ऐतिहासिक और जनमानस से जुड़ी हुई बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने युवाओं के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया है और समाज को एकजुट करने का काम किया है।

इस अवसर पर जगदीप कौर, धर्मवीर गुर्जर, विक्रम राणा, हरजिन्द्र पाल, संदीप अम्बली, हनीश सैनी, सुरेन्द्र राणा, राजेश बतौरा, राकेश बिंदल, पंकज सैनी, रणधीर सैनी, स्वर्ण सिंह, और कप्तान महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन भाजपा हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य है भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देना, जनता में राष्ट्रप्रेम जागृत करना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाना।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.