Home राज्यहरियाणाअम्बाला नारायणगढ़ में दुर्गा शक्ति टीम ने स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

नारायणगढ़ में दुर्गा शक्ति टीम ने स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

by Dainik Janvarta
0 comment

पुलिस की दुर्गा शक्ति व सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी

समाचार विस्तार :

नारायणगढ़, 27 अप्रैल।
हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति वूमैन नारायणगढ़ और सेफ सिटी टीम टू नारायणगढ़ (अम्बाला) ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर वीरान में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

इंचार्ज हैड कांस्टेबल अंजू रानी ने डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप, ट्रिप मॉनिटरिंग, आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से जुड़े सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं और स्टाफ को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवाकर उसकी कार्यप्रणाली भी समझाई गई।

अंजू रानी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में विस्तार से समझाया और किसी भी गलत व्यवहार की सूचना भरोसेमंद व्यक्ति या माता-पिता को देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर्स 112, 1091 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में भी जागरूक किया गया। हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी।

हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। कार्यक्रम में सलमा और स्कूल स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.