Home राज्य मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: जीतो देवी की दो बेटियों के विवाह का सपना हुआ साकार, सरकार की आर्थिक सहायता बनी सहारा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: जीतो देवी की दो बेटियों के विवाह का सपना हुआ साकार, सरकार की आर्थिक सहायता बनी सहारा

by Dainik Janvarta
0 comment

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कन्यादान योजना से पांवटा साहिब की जीतो देवी को मिली राहत, बेटियों की शादी धूमधाम से हुई संपन्न

विस्तृत समाचार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अनेक परिवारों के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाई जा रही यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत पहुंचा रही है।

इसी योजना का लाभ पांवटा साहिब (जिला सिरमौर) की रहने वाली जीतो देवी पत्नी स्वर्गीय गुरमेल सिंह को मिला। जीतो देवी के पति का देहांत लगभग 30 वर्ष पहले हो गया था। उनके पास थोड़ी-सी ज़मीन के सहारे परिवार चल रहा था। उनके चार बेटियां और एक बेटा है।

समय के साथ बेटियों की उम्र विवाह योग्य हुई, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके विवाह को लेकर जीतो देवी चिंतित थीं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी मिली, जिसके अंतर्गत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹51,000 की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें : *त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर में चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 45 हजार ने किए दर्शन*

जीतो देवी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी, पांवटा साहिब के कार्यालय में जाकर इस योजना की जानकारी ली और अपनी दो बेटियों के विवाह हेतु आवेदन किया। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। आवेदन स्वीकृत होने के बाद, उन्हें दोनों बेटियों के विवाह के लिए ₹51,000-₹51,000 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।

जीतो देवी ने बताया कि इस सहायता से उनकी बेटियों के विवाह में कोई कठिनाई नहीं आई और दोनों की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है।

कौन-कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र हैं:

जिनकी वार्षिक आय ₹50,000 तक हो
विधवाओं की बेटियाँ
अनाथ लड़कियाँ
नारी सेवा सदनों में निवासरत लड़कियाँ

आवेदनकर्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, आंगनवाड़ी वर्कर या सुपरवाइज़र के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाता है और फिर स्वीकृत राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.