नेपाली मूल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव ग्राम पंचायत उट्टप के रि बल्ह खड्ड जगह में मिला है। व्यक्ति के गले में फंदा लगा हुआ था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 34 साल के विनोद खत्री पुत्र हस्त बहादुर खत्री, गांव व डाक धरमादो, जिला सलयम, नेपाल के रूप में हुई है। विनोद अपने परिजनों के साथ खंगरू दांदडू में जगदीश चंद के पास किरायेदार के तौर पर रहता था।
गत शाम उसका शव रि-बल्ह खड्ड नामक स्थान पर मिला। परिजनों के मुताबिक विनोद मानसिक रूप से परेशान रहता था। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मामले में छानबीन जारी है।