Home राज्यहरियाणाअम्बाला नारी सशक्तिकरण पर भारतीय योग संस्थान का विशेष कार्यक्रम

नारी सशक्तिकरण पर भारतीय योग संस्थान का विशेष कार्यक्रम

by Dainik Janvarta
0 comment

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय योग संस्थान नारायणगढ़ ने किया आयोजन, नारी शक्ति के योगदान को किया नमन

नारायणगढ़ (अंबाला)। भारतीय योग संस्थान नारायणगढ़ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, योग और आत्मनिर्भरता पर गहन चर्चा हुई।

संस्थान के ज़ोन प्रधान संजय धीमान ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना प्रगति संभव नहीं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, किशोरी बालिका पुरस्कार योजना और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खोले गए महिला महाविद्यालयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बड़ागढ़ में भी एक राजकीय महिला महाविद्यालय खोला गया है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ योग साधकों और महिला साधकों ने भाग लिया और महिलाओं के सम्मान व उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला योग साधक एवं अध्यापिका रीटा, मीनाक्षी वालिया, युवा कनिका अग्रवाल, गृहणी कविता, महिला पुलिस कर्मचारी अंजू सैनी और रेखा ने संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

महिलाओं ने कहा कि आज वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं। वे सैन्य बलों में भर्ती होकर देश की सरहदों की रक्षा कर रही हैं और पुलिस बल में शामिल होकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दे रही हैं।

भारतीय योग संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति को नमन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.