Advertisement

महिला दिवस 2025 : राजकीय महाविद्यालय व पुलिस थाना नारायणगढ़ में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में कविता व पेंटिंग प्रतियोगिता, पुलिस थाना में केक काटकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नारायणगढ़ (अंबाला)। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में महिला प्रकोष्ठ एवं महत्वपूर्ण दिवस समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता पाठ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रेनू कुमारी व डॉ. अपूर्वा चावला ने किया, जबकि कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने अध्यक्षता की।

विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग प्रस्तुत कीं और कविता पाठ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. ढींगरा ने महिलाओं की शिक्षा व जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में प्रो. संजीव कुमार, डॉ. वंदना सैनी व डॉ. सपना गुप्ता शामिल रहे।

पुलिस थाना नारायणगढ़ में काटा गया केक

नारायणगढ़ पुलिस थाना में भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। थाना प्रभारी ललित शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने केक काटकर महिला दिवस का जश्न मनाया। इस मौके पर मुंशी कुलबीर, एसआई रमेश, दीपक, आशु, नीरज, रेखा, परमजीत तथा रविंद्र सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।