Home क्लासिफाइड HP News : नेता प्रतिपक्ष केंद्र की परिक्रमा करने की अपेक्षा प्रदेश हित की बात करें : विक्रमादित्य सिंह

HP News : नेता प्रतिपक्ष केंद्र की परिक्रमा करने की अपेक्षा प्रदेश हित की बात करें : विक्रमादित्य सिंह

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और बात रखने का तरीका सभ्य होना चाहिए।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को केंद्र की गणेश परिक्रमा करने की अपेक्षा प्रदेश के हित में आवाज उठानी चाहिए। उन्हें अच्छे कार्यों का समर्थन करना चाहिए और प्रदेश के हितों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए 60 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित है, जरुरत पड़ने पर बजट में वृद्धि की जा सकती है।

इसके अलावा उन्होंने जवाली में बन रहे सुख आश्रय प्रोजेक्ट, नादौन में बन रहे इंडोर खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, स्विमिंग पूल और अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।

प्रदेश में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कई सड़कों के सुधारीकरण कार्य चल रहे हैं।सरकार आगामी वित्त वर्ष के लिए जल्द बजट पेश करेगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.