Advertisement

Crime : कांगड़ा के धर्मशाला कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

दैनिक जनवार्ता
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कोर्ट में पेशी के दौरान आया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी की शिनाख्त रजत उर्फ़ रज्जू, निवासी डूंगा बाजार, कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक उक्त कैदी के खिलाफ सबूतों के साथ छेड़छाड़ और चोरी के मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में आरोपी धर्मशाला जेल में था। बुधवार को उसे कोर्ट में लाया गया था।

इस दौरान आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देने में कामयाब रहा और फरार हो गया। पुलिस ने भी घटना के बाद आरोपी को पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी के दाड़ी क्षेत्र में छिपे होने की संभावना हैं। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।