दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नई दिल्ली। नई दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ समारोह निमंत्रण पत्र भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। कल यानी 20 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
जानकारी के मुताबिक भाजपा संसदीय दल की बैठक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुछ देर पहले ही सम्पन्न हुई है। जबकि दिल्ली विधायक दल की बैठक शाम 7:00 बजे होगी। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे आज शाम को पर्दा हट जाएगा।
बहरहाल, वीरवार को दिल्ली की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान में भव्य तैयारियां चल रही हैं। वहीं, 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कल होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। इस के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद किए गए हैं।
दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के मद्देनजर रवि शंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनकी उपस्थिति में ही विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी।