Home राज्य Police constable recruitment : नाहन में चल रहे भर्ती अभियान में 2764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 621 ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

Police constable recruitment : नाहन में चल रहे भर्ती अभियान में 2764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 621 ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में 11 फरवरी से शुरू हुए पुलिस कांस्टेबल (महिला व पुरुष) भर्ती अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को 586 में से 86 महिला अभ्यर्थीयों ने शारीरिक प्रवीणता व मापदंड परीक्षा उत्तीर्ण की।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 1100 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से शुक्रवार को 586 महिला अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 86 अभ्यर्थी सफल और 500 असफल रहे।

जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी से 14 फ़रवरी तक चले महिला आरक्षी भर्ती अभियान में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 4114 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। इनमें से 2764 महिला अभ्यार्थियों ने भर्ती में भाग लिया। इनमें से 621 महिला अभ्यर्थीयो ने शारीरिक प्रवीणता व मापदंड परीक्षा पास की।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.