Home राज्य Sirmaur : नाहन विधानसभा क्षेत्र की जब्बल का बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क निर्माण को मिली फारेस्ट क्लियरेंस, छह अन्य सड़कों का भी निर्माण होगा जल्द : सोलंकी

Sirmaur : नाहन विधानसभा क्षेत्र की जब्बल का बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क निर्माण को मिली फारेस्ट क्लियरेंस, छह अन्य सड़कों का भी निर्माण होगा जल्द : सोलंकी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जब्बल का बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सम्पर्क मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए मंत्रालय से फारेस्ट क्लियरेंस मिल गई है। ये जानकारी देते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि जब्बल का बाग-कंडईवाला-त्रिलोकपुर सड़क की कुल लम्बाई लगभग 12.5 किलोमीटर की है। इसके लिए 7 करोड़ 43 लाख 32 हजार रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले वर्ष 28 अगस्त 2024 को नाबार्ड से स्वीकृति मिली थी। अब मंत्रालय से फारेस्ट क्लियरेंस भी मिल गई है। बहरहाल, इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से लगभग दस ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा छह अन्य मार्गो के लिए भी फारेस्ट क्लियरेंस ली गई है। इनमें आदिबद्री सम्पर्क सड़क, अपर जामली-पठाना, कून स्कूल सड़क, डांडीपुर सड़क, दोसड़का गौशाला-बोगरिया सड़क, अगड़ीवाला-स्मालखा-हरिपुर सड़क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.