Home राज्यहिमाचल प्रदेशकिन्नौर HP Police Recruitement : कांस्टेबल महिला और पुरुष के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें विवरण 👉

HP Police Recruitement : कांस्टेबल महिला और पुरुष के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें विवरण 👉

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पुरुष एवं महिला के 1088 पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर जिला में भर्ती का आयोजन 11 फरवरी से 27 मार्च तक किया जाएगा। दक्षिणी रेंज के आईजी की अध्यक्षता में इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन होगा। बहरहाल, पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के जिला सिरमाैर में 11202, शिमला 12795, सोलन 9275 और किन्नाैर में 1350 उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सर्व प्रथम भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को सुबह 7.00 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए हि. प्र. लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ई-एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों को लोक सेवा आयोग से संपर्क करने की सलाह भी दी जा रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.