Home राज्य Sirmaur : पश्चिम बंगाल से लापता व्यक्ति एक वर्ष बाद नाहन से मिला, परिजनों ने जताया सिरमौर पुलिस का आभार

Sirmaur : पश्चिम बंगाल से लापता व्यक्ति एक वर्ष बाद नाहन से मिला, परिजनों ने जताया सिरमौर पुलिस का आभार

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक लापता व्यक्ति को उसके परिजनों के हवाले किया है। उक्त व्यक्ति एक साल से अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने जानकारी बताया कि बीते शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे देवका पुड़ला पंचायत के प्रधान नरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके गांव में घूमते हुए पाया गया है, जिसे गांव के लोगों ने रोक रखा है। गांव वाले उससे पूछताछ कर रहे हैं लेकिन उसकी भाषा समझ नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने का भरसक प्रयास किया लेकिन उक्त व्यक्ति की भाषा की वजह से पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने गांव में कोई नुकसान नहीं किया। गांव वालों ने उसे खाना वगैरह भी खिलाया। सबसे ज्यादा दिक्कत उक्त व्यक्ति की शिनाख्त करने में इस लिए भी परेशानी हुई कि उक्त व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं थे। बहरहाल, उसे पुलिस नाहन ले आई और उससे उसके बारे में जानने की कोशिश की, तो उसने अपना जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल बताया। लिहाजा, नाहन पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से सम्पर्क साधा और उक्त व्यक्ति की फोटो भी व्हाट्सअप के माध्यम से शेयर की। साथ ही उस व्यक्ति की बात बंगाल पुलिस से करवाई, तब उक्त व्यक्ति ने अपना पता बंगाल पुलिस को अपनी भाषा में बताया। इसके बाद बंगाल पुलिस उसके परिजनों तक पहुंची और उनका मोबाइल नंबर नाहन पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस ने वीडियोकॉल के माध्यम से उसकी बात उसके परिजनों से करवाई, तो उसके भांजे ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसका मामा है और इसका नाम मदन शाह है। साथ ही उसका पूरा पता बताया। भांजे ने यह भी बताया कि इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी फरवरी 2024 में दर्ज कराई गई थी। मदन शाह के भांजे स्वप्न शाह ने पुलिस को बताया कि वह बहुत गरीब हैं और सिरमौर आने में असमर्थ हैं। उसने वृन्दावन में रह रही अपनी मौसी और मौसेरे भाई का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने उनसे सम्पर्क साधा और उनकी बात मदनशाह से कराई। सोमवार को मदन शाह की बहन राधा और भांजा विन्देश शाह सदर थाना नाहन पहुंचे। नाहन पुलिस ने मदन शाह को सही सलामत उनके सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों ने धनराशि एकत्रित कर उन्हें भेज दिया। मदन शाह को सही सलामत देखकर परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने नाहन पुलिस का आभार जताया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.