Home राज्यहरियाणाअम्बाला Ambala : नारायणगढ़ कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान का आयोजन, एचआईवी एड्स की दी जानकारी

Ambala : नारायणगढ़ कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान का आयोजन, एचआईवी एड्स की दी जानकारी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ़ (अंबाला)। हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशन में 12 जनवरी से 26 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वीरवार को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्या खुशिला के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां आयोजित की गईं। हस्ताक्षर अभियान और राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1097 के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डिजिटल पहलों के तहत नाको एड्स ऐप की जानकारी दी गई। डॉ. जगदीप सिंह ने जागरूकता व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार और सहायक तंत्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता बारे युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। युवा रेड क्रॉस (वाईआरसी) की प्रभारी डॉ. अपूर्वा चावला ने विद्यार्थीयों और शिक्षकों को शपथ दिलाई और इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. निशा, सपना गुप्ता और मनीषा ने भी इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.