Home राज्यहरियाणाअम्बाला Ambala : समाधान शिविरों में बखूबी किया जा रहा जन समस्याओं का निपटारा, सरकार की इस पहल का लाभ ले रही जनता

Ambala : समाधान शिविरों में बखूबी किया जा रहा जन समस्याओं का निपटारा, सरकार की इस पहल का लाभ ले रही जनता

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ़ (अंबाला)। उपमण्डल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार संजीव अत्रि ने लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। नायब तहसीलदार ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से जनसेवा को समर्पित होकर प्रशासन व सरकार अपना दायित्व निभा रही है। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने में समाधान शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सरकार की एक अच्छी पहल साबित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को भी यह स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। समाधान शिविर में आठ समस्याएं आई। इनमें वार्ड नंबर 6 के सुन्दर लाल ने राशन कार्ड में पत्नी और बेटी का नाम दर्ज करवाने के लिए, गांव लखनौरा के गुरविन्द्र सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने के लिए, बडागांव के राजपाल ने परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित, टपरियां की ममता रानी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, वार्ड 6 के पवन कुमार ने तथा फतेहपुर-180 की महेन्द्रो देवी ने परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित अपनी समस्या रखी। गांव कुराली के नाथीराम ने वृद्धावस्था पैंशन से सम्बंधित, बधौली के राजेन्द्र ने प्लाट के ऊपर से गुजर बिजली की तारों को हटवाने का अनुरोध किया। सभी समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को सौंप कर समाधान करने के निर्देश दिये गये।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.