Home राज्यहरियाणाअम्बाला Ambala : नारायणगढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत, नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री दे गए करोड़ों की सौगात

Ambala : नारायणगढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत, नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री दे गए करोड़ों की सौगात

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ़ (अंबाला)। जिला अंबाला के हल्का नारायणगढ़ में सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रूपये की योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने श्री नारायण तालाब के जीर्णोद्धार के लिए हरियाणा तालाब प्राधिकरण को निर्देश दिए। स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार के तहत लोक निर्माण विभाग को नारायणगढ़ क्षेत्र की सड़कों की मुरम्मत के लिए 10 करोड़ रूपये की घोषणा की। इसके साथ ही मार्केटिंग बोर्ड के तहत आने वाली सड़कों की मुरम्मत के लिए भी पांच करोड़ रूपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए भी पांच करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हल्के के 45 गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, शेष गांवों को भी इसी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान चीनी मिल को ही सहकारी चीनी मिल के रूप में स्थापित किया जाएगा या फिर एक नई सहकारी चीनी मिल की स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी और शाल पहनाकर उनका अभिनंदन किया। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक कॉमन मैन हैं, जो सामान्य व्यक्ति की तरह जनता से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक विधानसभा क्षेत्र बनेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने ढोल और नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस बीच भारत माता की जयघोष के नारे भी लगे। इस रैली में पुरुषों के अलावा महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.