Home राज्यहरियाणाअम्बाला Ambala : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

Ambala : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ़ (अंबाला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे नारायणगढ़ अनाज मण्ड़ी में आयोजित विशाल जनसभा में करोड़ों रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास और घोषणाएं करेंगे।मुख्यमंत्री के नारायणगढ़ दौरे को लेकर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने रविवार को अनाज मण्डी और बड़ागढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल सोमवार को नारायणगढ़ आ रहे हैं और इस अवसर पर वे करोड़ो रूपये की विकास परियोजनाओं की सौगात हलका नारायणगढ़ की जनता को देगें। उन्होंने हलका की जनता से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल जनसभा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हल्का नारायणगढ़ के लिए गौरव की बात है कि इस क्षेत्र से पहली बार कोई राजनेता मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि 10 करोड से अधिक की राशि से बनने वाले बस स्टैंड का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा बस अड्डा परिसर में कर्मशाला की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अमृत 2 के तहत नारायणगढ़ शहर- पुराने शहर क्षेत्र में मौजूदा पुरानी एसी/पीवीसी जलापूर्ति पाईप लाईनों को बदलकर वितरण प्रणाली को मजबूत करने के कार्य का शिलान्यास करेंगें। लोकनिर्माण विभाग की विभिन्न सडक़ों के सुदृढीकरण तथा क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केन्द्र चांदसौली का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेगें। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव बडागढ स्थित मॉर्डन स्र्पोटस स्टेडियम में आयोजित हरियाणा कबड्डी महाकुम्भ में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेगें।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.