दैनिक जनवार्ता
कालाअम्ब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में रविवार को कूड़े के बीच करीब 4 महीने का भ्रूण मिला है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि किसी महिला का समय पूर्व प्रसव होने के बाद इस भ्रूण को यहां फैंका गया है। फिलहाल कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंशुल चौधरी पुत्र सोहराब सिंह, निवासी गांव रठाली, डा. लाहडपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर 1:00 बजे वह खैरी स्थित अपने दोस्त की दुकान पर जा रहा था। जब वह त्रिलोकपुर सड़क पर खैरी में एक पुलिया के पास पहुंचा, तो देखा कि वहां काफी लोग एकत्रित थे। अंशुल ने बताया कि देखने पर नाले में कूड़े के बीच भ्रूण पड़ा था। इसके बाद तुरंत कालाअंब पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की। नाले में ये भ्रूण किसने फैंका पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।कालाअम्ब पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
Crime : कालाअंब में कूड़े के ढेर से मिला 4 माह का भ्रूण, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
46
