Home राज्यहरियाणाअम्बाला Ambala : राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में पुलिस ने छात्राओं को आत्म रक्षा के प्रति किया जागरूक, दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी

Ambala : राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में पुलिस ने छात्राओं को आत्म रक्षा के प्रति किया जागरूक, दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ (अंबाला)। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष और प्रभारी दुर्गा शक्ति अंजू ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में एनसीसी महिला कैडेट्स को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया और इनस्टॉल करवाया। एसपी सुरेंद्र भौरिया के निर्देशानुसार और एएसपी सृष्टि के मार्गदर्शन में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूलों, कालेजों और अन्य संस्थानों में जाकर पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक कर रही है। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सन्तोष ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप और आत्म रक्षा के बारे में छात्राओं एवं महिलाओं को स्कूलों, कालेजों व अन्य संस्थानों में जाकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इनस्टॉल करवाया गया ताकि मुसीबत में छात्राएं एवं महिलाएं पुलिस को मदद के लिए कॉल कर सकती हैं। इसके अलावा स्कूलों, कालेजों व कामकाजी महिलाओं के कार्य स्थल सहित अन्य स्थानों पर ट्रैफिक नियमों और नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सहायता के लिए है। क्राइम को रोकने के लिए लोग आगे आकर पुलिस की मदद करें और कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप को गूगल प्ले स्टोर से इनस्टॉल किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति एप’ और डायल 112 के द्वारा महिलाएं आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं। दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल अंजू ने कहा कि एप डाउनलोड करने के बाद कोई भी महिला या लड़की जो संकट में है, वह व्हाट्सएप के जरिए अपनी जानकारी जीपीएस लोकेशन के साथ भेज सकती है। इसके लिए एप पर एक बार रजिस्टर होना अनिवार्य है। पीडि़त को बोलने की जरूरत नहीं है, लाल बटन दबाते ही वह अपनी जीपीएस लोकेशन और अन्य जानकारी व्हाट्सएप मैसेज के रूप में पुलिस के पास भेज सकती है। एप को पीडि़त और पुलिस के बीच बेहतर संचार साधन बताते हुए उन्होंने कहा कि पीसीआर वाहन व्हाट्सएप पर प्राप्त जीपीएस लोकेशन का उपयोग करके पीडि़त की लोकेशन का पता लगा सकता है। यह एप पूरी तरह से अलर्ट है। जरूरत पडऩे पर इसको टच करते ही इसकी वर्किंग शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर ईएचसी कुलदीप और होमगार्ड जवान मनजीत भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.