Advertisement

HP News : सीएम सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दौरान होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले

दैनिक जनवार्ता
कांगड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू आज शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। साईं ग्राउंड के हेलीपैड पर कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने धौलाधार फूड स्ट्रीट का शिलान्यास और महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। 23 या 24 जनवरी को बैठक होने की संभावना है। 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के चलते मंत्रिमंडल बैठक बुलाई जा रही है। बता दें कि समारोह में की जाने वाली घोषणाओं को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का ऐलान कर सकते हैं।