दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार हो गई है। इसके तहत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चम्बा, उद्योगमंत्री हर्षवर्धन हमीरपुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मंडी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोलन, पंचायती राज मंत्री बिलासपुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ और आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा धर्मशाला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमद्वितीय सिंह राजधानी शिमला के समारोह में मुख्यमंत्री और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ ही मौजूद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों का गणतंत्र दिवस शेड्यूल वीरवार को जारी कर दिया है।
HP News : राज्य में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की रुपरेखा तैयार, सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी किया शेड्यूल
