दैनिक जनवार्ता
सोलन। जिला सोलन के कसौली थाना में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं कि उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला भी हरियाणा से सम्बंध रखती है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पहले सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर दोनों आरोपियों ने महिला से दुराचार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने उसका अश्लील वीडियो बनाये जाने का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दोनों ने उक्त महिला के खिलाफ हरियाणा में झूठा केस बनाने की भी कोशिश की। बहरहाल, महिला की शिकायत पर कसौली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताता कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
Crime Update : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज
