Advertisement

HP News : 72 मेगावाट की सात सौर ऊर्जा परियोजनाओं का शीघ्र होगा आवंटन, कागजी प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को बातचीत में कहा कि सरकार बड़े पैमाने पर हरित ऊर्जा के दोहन का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 72 मैगावाट क्षमता की सात सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है और शीघ्र ही इनका कार्य सम्बन्धित कम्पनियों को आवंटित कर दिया जाएगा। इसके अलावा 325 मैगावाट की आठ परियोजनाओं के सर्वेक्षण और जांच का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार राज्य की 200 पंचायतों को हरित पंचायत के रूप में विकसित करने की ओर अग्रसर है। इसमें 200 केवी के ग्रांऊड माउंटेड सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इन संयंत्रों से जो भी आय होगी उसको पंचायत के विकास कार्यों में ही खर्च किया जाएगा।