दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी के मद्देनज़र अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार भी हो रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस संबंध में तथ्यहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं। सब जानते हैं कि प्रदेश में अराजकता जैसी कोई बात नहीं है। सरकार पर बे वजह आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति सुधार कर विकासशील योजनाओं के माध्यम से जनता को ही लाभान्वित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष को ये बात हजम नहीं हो रही है।
HP News : प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर रही प्रयास : नरेश चौहान
