Home राज्य HP News : मुख्यमंत्री ने नादौन में किया नवजीवन परियोजना का शिलान्यास

HP News : मुख्यमंत्री ने नादौन में किया नवजीवन परियोजना का शिलान्यास

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नादौन के हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आर्थिक विकास और आजीविका सृजन परियोजना नवजीवन का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत चिल्ड्रन पार्क सहित वॉकिंग ट्रेल, योगा की सुविधा, कैफेटेरिया, वॉच टावर, तीन कॉटेज और अन्य सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। उक्त परियोजना से क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कहा कि नादौन के हड़ेटा में सबसे घना जंगल होने के कारण इस क्षेत्र को पार्क बनाने के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है।सरकार शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जिला हमीरपुर को अग्रणी बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर पर अब तक 470 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। भविष्य में यहां स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर संस्थान बनाये जाने की योजना है और इसके लिए 85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गैस है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.