दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसके अलावा इन चौकियों को अपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में डाटा संग्रहण और व्यवस्थित करने के लिए डाटा वेयरहाउस और क्लियरिंग एजेंसी स्थापित की जाएगी। सीएम ने कहा कि ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए एंटी ड्रग एक्ट भी बनाया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार और पुलिस की कार्यक्षमता सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तौर तरीके अपनाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग में 1,226 जवानों और 30 उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। साथ ही गृह रक्षा विभाग में 700 गृह रक्षक पदों को भरे जाने की प्रक्रिया भी जारी है। सरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन विभाग को मजबूत कर रही है। अग्निशमन सेवाओं के लिए जल्द ही 19.40 करोड़ रूपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए निगमों और बोर्डों में गृहरक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला बिलासपुर में गृह रक्षक बटालियन प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
Shimla : मुख्यमंत्री सुक्खू ने की पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
15
