Home क्राइम HP News : सोशल मीडिया पर कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो मामले दर्ज

HP News : सोशल मीडिया पर कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो मामले दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक मामले में सोशल मिडिया अकाउंट और दूसरे मामले में एक चैनल के माध्यम से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के आरोप लगाए गए हैं। पहला मामला सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिनेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी सुरेश कुमार ने दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अलग अलग पोस्ट पर गलत टिप्पणीयों को दोहराकर कांग्रेस को बदनाम किया गया है। दूसरे मामले में राज्य गुप्तचर विभाग की ओर से मामला दर्ज कराया गया है कि एक चैनल ने सोशल मिडिया पर वीडियो डालकर प्रदेश सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश की है। लिहाजा, दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी ने बताया कि दोनों मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। सोशल मिडिया पर किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.