Advertisement

Sirmaur : हिमालयन इंस्टिट्यूशन्स कालाअंब के मैकेनिकल छात्रों ने किया अविष्कार, प्लास्टिक कचरे का ऐसे होगा उपयोग

दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन्स कालाअंब के मैकेनिकल छात्रों की टीम ने टिकाऊ विनिर्माण के तहत एक नया अविष्कार किया है। जानकारी के मुताबिक मैकेनिकल छात्रों अभिषेक, आदित्य, मुबीन और विजय ने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से पीईटी फिलामेंट बनाने के लिए एक अभिनव परियोजना पर काम किया है। इस परियोजना का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण संरक्षण और रिसाइकिल करके थ्री डी प्रिंटिंग में प्रयोग करना है। संस्थान के छात्रों की इस उपलब्धि की एनएसडीसी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष एसके सिंह सहित संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल, अकादमिक निदेशक जोगिंद्र सिंह और सीईओ मन्नत बंसल ने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से पीईटी फिलामेंट में परिवर्तित करने के लिए और पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों के व्यवहारिक समाधान खोजने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की है।