Home राज्य Sirmaur : विधानसभा उपाध्यक्ष ने 61 महिलाओं के दल को अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Sirmaur : विधानसभा उपाध्यक्ष ने 61 महिलाओं के दल को अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को रेणुकाजी में महिला कांग्रेस दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह एक प्रयास है। इस दल में रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों की 61 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय यह यात्रा रेणुकाजी से आरंभ होकर अयोध्या, वृंदावन, मथुरा, काशी, नेम शरण बरसाना और कुरुक्षेत्र का भ्रमण करने के उपरांत वापस रेणुकाजी में ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं को समय सहायता समूह से जोड़ा गया है, ताकि महिलाएं स्वयं तैयार किए गए अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में उचित दामों पर बेच सकें। प्रदेश सरकार महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर रही है ताकि वे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, मित्र सिंह तोमर, ओम प्रकाश ठाकुर, तहसीलदार, आरओ वाइल्ड लाइफ, एसडीओ विद्युत तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.