Home क्लासिफाइड बड़ी खबर : किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का किया ऐलान

बड़ी खबर : किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का किया ऐलान

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
चंडीगढ़। फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने सोमवार को पंजाब बंद का एलान किया है। किसानों के इस फैसले को भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक किसानों के प्रदर्शन में पनबस पीआरटीसी वर्कर यूनियन भी शामिल होगी। इसके अलावा अन्य किसान यूनियनों ने भी पंजाब बंद को समर्थन देने की बात कही है। पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर डटे किसानों ने सोमवार को पंजाब बंद का एलान किया गया है। ऐसे में यातायात सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। इससे आम लोगों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। किसानों के पंजाब बंद को समर्थन भी मिल रहा है। लुधियाना में किसानों ने पंजाब बंद के समर्थन में रविवार को ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर जहां लोगों से बंद के लिए समर्थन मांगा है। किसानों ने कहा है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 34 दिन से आमरण अनशन पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बावजूद इसके केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। लिहाजा, विरोध स्वरुप अब किसानों ने पंजाब बंद का फैसला लिया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.