दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश के रूप में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के 30वें मुख्य न्यायधीश होंगे। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें रविवार को राजभवन में शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश उनके लिए घर जैसा है। हिमाचल से उनका रिश्ता पहले से ही रहा है। वे अक्सर यहाँ आते जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है और यहां अपराध के मामले बहुत कम हैं। ज्यादातर मामले सेवा और सिविल से जुड़े हुए ही हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मामलों का शीघ्र निपटारा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वह बतौर वकील भी सेवाएं दें चुके हैं और लोगों को होने वाली परेशानियों को भी भलीभांति समझते हैं। लिहाजा, उनकी कोशिश रहेगी कि लोगों को तारीख की अपेक्षा न्याय मिले। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी मुख्यमंत्री न्यायधीश गुरमीत सिंह संधवालिया को शुभकामनायें दी हैं।
HP News : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के 30वें मुख्यमंत्री न्यायधीश बने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया, रविवार को ली पद व गोपनीयता की शपथ
