दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में काफ़ी इज़ाफ़ा हो गया है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला और मनाली पहुँच रहे हैं। वीकेंड पर शिमला, डलहौजी और कसौली में 90 फीसदी, जबकि मनाली में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई है। पर्यटक वाहन बढ़ने से शुक्रवार को कालका – शिमला हाईवे पर जाम भी लगा रहा। शिमला और मनाली में बर्फबारी के चलते फंस गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर तक शहर की पार्किंग पैक होने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई थी। दूसरी ओर मनाली में भी दिनभर पर्यटक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद चंबा के पर्यटन स्थल डलहौजी में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है।
HP News : बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने हिमाचल पहुँच रहे सैलानी, वाहनों की बढ़ती संख्या से सड़कों पर जाम की स्थिति
18
