दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद समूचे राष्ट्र में शोक की लहर है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जानकारी साझा की गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा। इसमें रक्षा मंत्रालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूरे सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है. उधर, कांग्रेस मुखिया मल्लिकार्जुन खरगे ने भी गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि भारत के सच्चे सपूत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाये और एक स्मारक बनाया जाये, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
Delhi : निगमबोध घाट पर कल होगा पूर्व प्रधानमंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गृह मंत्रालय
