दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का वीरवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को तबियत बिगड़ने के बाद रात करीब 8:06 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनको नहीं बचाया जा सका और रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह विख्यात अर्थशास्त्री थे। वर्ष 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। वीरवार 26 दिसंबर 2024 को देश ने आर्थिक उदारीकरण के एक शिल्पकार को हमेशा के लिए खो दिया।
बड़ी खबर : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15
