Home राज्य Sirmaur : जिला उपायुक्त ने शीतकालीन तैयारियों से सम्बंधित की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Sirmaur : जिला उपायुक्त ने शीतकालीन तैयारियों से सम्बंधित की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने वीरवार को विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों पर होने वाली फिसलन दूर करने के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें और आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग को पीने के पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कहा और पानी के पाइप और बिजली के खंभों के भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यक होने पर मौसम अनुकूल ही यात्रा करें। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जिला राजस्व निलाक्ष शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. मही राम, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजीव ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. निसार अहमद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.