Home राज्य Sirmaur : उद्योग मंत्री ने किया 16 करोड 35 लाख से निर्मित होने वाली योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास

Sirmaur : उद्योग मंत्री ने किया 16 करोड 35 लाख से निर्मित होने वाली योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
पाँवटा साहिब (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन में 15 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सालवाला-भटरोड-सतौन मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके अलावा एक करोड 35 लाख की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सतौन का शिलान्यास भी किया। सतौन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श चिकित्सालय खोला जाएगा। इसमें पांच विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। उन्होंने कहा कि शिलाई में आदर्श चिकित्सालय के क्रियाशील होने के उपरांत इस क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जिला के दूरदराज क्षेत्रों में शीघ्र चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में 200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। शिलाई में पांच करोड़ रूपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मांग के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक, डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर, अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्धन समिति रजनीश बंसल, प्रधान ग्राम पंचायत सतौन ममता तोमर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.