Home शिक्षा Sirmaur : शिक्षा मंत्री ने पच्छाद में किए एक करोड़ 51 लाख के उद्घाटन और शिलान्यास

Sirmaur : शिक्षा मंत्री ने पच्छाद में किए एक करोड़ 51 लाख के उद्घाटन और शिलान्यास

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को सराहां में लगभग एक करोड़ से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-टिकरी के नये भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने को दृढ़ संकल्प है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला डॉ. वाईएस परमार का जिला है और पच्छाद से मेरा अटूट संबंध है। इसलिए पच्छाद – राजगढ़ से आई मांगों को मना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से इन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ का नामकरण शहीद नायक राजेश के नाम पर करने की भी घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 15000 रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य ऋपिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने नारग में 51 लाख रुपए से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंजी के साइंस ब्लाक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नये साइंस ब्लाक में विद्यार्थियों को तीन लैब, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम तथा लाइब्रेरी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनकी उन्हें आवश्यकता है। अब जमा एक व दो कक्षा के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल के लिए मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंजी के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें 15000 रुपए देने की घोषणा की गई। इस बीच शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-टिकरी तथा कुंजी में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जीआर मुसाफिर, आनन्द परमार, प्रधान ग्राम पंचायत धार टिकरी अरूणा, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, परीक्षा चौहान, देवेंद्र शास्त्री, बीडीसी सदस्य नीलम शर्मा, उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, महिला मंडल, नव युवक मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.