Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर Sirmaur : शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक 👉 यहाँ करें आवेदन

Sirmaur : शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक 👉 यहाँ करें आवेदन

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना विभाग शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना और पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के चार पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 07 जनवरी 2025 को उपमण्डलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किए जायेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदनकर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही सम्बंधित होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.