दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में एक प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के साथ साझा किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नए नए हथकंडे अपनाकर प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जितनी मदद प्रदेश को मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल रही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्र से मिलने वाली हिमाचल की आर्थिक मदद को रुकवाने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास भाजपा के हर सवाल का जवाब देने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चाहिए कि प्रदेश की जनता के हित के लिए प्रदेश सरकार को विकास में सहयोग करे। प्रदेश सरकार अपने बलबूते पर आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर विकास की ओर बढ़ रही है। अनेक विकासशील योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन सभी उपलब्धियों को प्रदेश सरकार दो साल के कार्यकाल के जश्न में जनता के समक्ष रखेगी। इस दौरान जिला उपायुक्त सुमित खिमटा, विधायक अजय सोलंकी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।
Sirmaur : जिला मुख्यालय नाहन में उद्योगमंत्री ने की प्रेसवार्ता, बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा पर साधा निशाना
13
