Home राजनीति Political News : भाजपा के षड़यंत्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा जनता के समक्ष : प्रतिभा सिंह

Political News : भाजपा के षड़यंत्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा जनता के समक्ष : प्रतिभा सिंह

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष के चुनौतिपूर्ण कार्यकाल के पूरा होने पर जहाँ जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा, वहीं भाजपा के षड्यंन्त्रों का भी भंडाफोड़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किस तरह चौपट किया इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य पार्टी पदाधिकारीयों से सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दो साल के दौरान विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। आपदा में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता न मिलने के बावजूद भी सरकार ने जनता को राहत दी, ये अपनेआप में एक मिसाल है। भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचते हुए प्रदेश पर विधानसभा उपचुनाव थोपे। इन चुनावों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.