दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन्स में सोमवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार, सही रास्ता अपनाएं रहा। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा संस्थान परिसर से कालाअंब तक रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को एड्स की जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल, एचपी लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित अन्य विभागों के निदेशक, प्राचार्य और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Sirmaur : हिमालयन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स कालाअंब में विश्व एड्स दिवस आयोजित, रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
